Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 06 अप्रैल । कोतवाली क्षेत्र के महावतपुर गांव में सोमवार सुबह आलू के चिप्स बनाते समय एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। गर्म पानी का बर्तन ले जाते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे उबलता पानी उसके ऊपर गिर गया। जानकारी के अनुसार, महावतपुर निवासी त्रिवेणी देवी पत्नी बांकेलाल सुबह घर में चिप्स बनाने का काम कर रही थीं। वह चिप्स काटने के लिए गर्म पानी से भरे बर्तन को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रही थीं। इसी दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से पूरा गर्म पानी उनके शरीर पर गिर गया। हादसे में महिला गंभीर रूप से झुलस गईं। महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और उन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने महिला का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों ने त्रिवेणी देवी की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। घटना के बाद परिवार में अफरा-तफरी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page