
हाथरस 05 अप्रैल । महर्षि कश्यप जयंती के पावन अवसर पर रविवार को तुरेहा-कश्यप समाज के तत्वावधान में भव्य बाइक रैली एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। नवनियुक्त अध्यक्ष सूरज कश्यप के नेतृत्व में आयोजित इस विशाल रैली ने शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए सामाजिक एकता और गौरव का संदेश दिया। रैली में शामिल युवा और वरिष्ठ जन महर्षि कश्यप के जयघोष करते हुए उत्साह के साथ चल रहे थे। बाइक रैली के उपरांत आयोजित विचार गोष्ठी में समाज के प्रबुद्धजनों ने महर्षि कश्यप के आदर्शों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सूरज कश्यप ने समाज द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया और सभी से एकजुट होकर शिक्षा व सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा देने की अपील की। गोष्ठी का सफल संचालन देवेंद्र तुरेहा मास्साब ने किया। इस दौरान कोषाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मीनारायण, सचिव रूपेश कश्यप, उपाध्यक्ष मंगल कश्यप, नवल, प्रमोद, राजा कश्यप, राजकुमार निषाद और प्रशांत तुरेहा सहित भारी संख्या में समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयोजन के अंत में सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।























