Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 05 अप्रैल । जनपद में बीते दिनों 3 और 4 अप्रैल को हुई असामयिक वर्षा के कारण फसलों को हुए नुकसान को देखते हुए जिलाधिकारी अतुल वत्स ने कड़ा रुख अपनाया है। जिलाधिकारी ने समस्त उपजिलाधिकारियों और जिला कृषि अधिकारी को तत्काल क्षति का सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए हैं, जिसके क्रम में राजस्व एवं कृषि विभाग की संयुक्त टीमें, जिनमें लेखपाल, प्राविधिक सहायक, ATM और BTM शामिल हैं, क्षेत्र में उतरकर सर्वे कार्य कर रही हैं। तहसील स्तर के अधिकारियों ने स्वयं खेतों में पहुंचकर फसल क्षति का भौतिक निरीक्षण भी शुरू कर दिया है। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि प्रभावित कृषकों की नियमानुसार यथासंभव मदद की जाएगी। साथ ही, उन्होंने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के पात्र किसान, जिनकी फसल को बेमौसम बारिश से नुकसान पहुँचा है, वे 72 घंटे के भीतर टोल-फ्री नंबर 14447 पर अपनी शिकायत अनिवार्य रूप से दर्ज करा दें। समय से सूचना देने पर बीमा कंपनी द्वारा तत्काल सर्वे कर क्षतिपूर्ति की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page