Hamara Hathras

Latest News

सासनी 05 अप्रैल । ग्राम बांधनू स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय पर रविवार को भारत के पूर्व उप प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू जगजीवन राम की जयंती गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम का नेतृत्व करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष विवेक उपाध्याय ने बाबूजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने कहा कि बाबू जगजीवन राम केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय और परिवर्तन के पुरोधा थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन दलितों, शोषितों और वंचितों के अधिकारों की लड़ाई के लिए समर्पित कर दिया। रक्षा मंत्री के रूप में 1971 के युद्ध में उनके सशक्त नेतृत्व और कृषि मंत्री के तौर पर हरित क्रांति को दी गई मजबूती को देश सदैव याद रखेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जीतेंद्र उपाध्याय, सचिन उपाध्याय, राधारमण पाठक, मोहित शर्मा, अमन पाराशर, सोमप्रकाश उपाध्याय, हिमांशु सेंगर सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page