Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 17 मार्च । मंगलायतन विश्वविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा संचालित रेडियो नारद टीम ने गांव साथिनी के कंपोजिट विद्यालय में टीबी (क्षय रोग) से बचाव, इलाज एवं अन्य बीमारियों पर जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में आयुष्मान आरोग्य मंदिर व आंगनबाड़ी केंद्र का सहयोग रहा।

आरजे नीलकांत ने कहा कि टीबी कोई असाध्य रोग नहीं है। सही समय पर जांच व डॉट्स योजना के तहत मुफ्त दवाओं से यह पूरी तरह ठीक हो जाता है। उन्होंने टीबी के लक्षणों पर प्रकाश डाला। साथ ही, डेंगू, मलेरिया, डायबिटीज जैसी अन्य बीमारियों के बचाव पर जोर दिया। रेडियो नारद टीम ने इंटरएक्टिव सत्र आयोजित कर छात्रों से प्रश्नोत्तरी की। पोस्टर प्रदर्शनी के माध्यम से चित्रों व स्लोगनों से संदेश प्रसारित किया गया। शिक्षकों ने कहा कि रेडियो नारद व स्थानीय स्वास्थ्य संस्थाओं का यह संयुक्त प्रयास ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को नई दिशा देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page