Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 15 मार्च । जनपद में परीक्षा देने आए एक छात्र का सड़क हादसे में घायल होने का मामला सामने आया है। छात्र को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार मैनपुरी जनपद के रहने वाले अंकित कुमार, पुत्र सतीश कुमार, रविवार को बाइक से परीक्षा देने के लिए हाथरस आए थे। उनकी परीक्षा सुबह की पाली में थी।

बताया जा रहा है कि सुबह परीक्षा केंद्र की ओर जाते समय रास्ते में उनकी बाइक अचानक फिसल गई, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल छात्र को तुरंत जिला अस्पताल हाथरस की इमरजेंसी में लाया गया। सुबह करीब साढ़े आठ बजे जिला अस्पताल की इमरजेंसी में उनका उपचार कराया गया। फिलहाल डॉक्टरों द्वारा छात्र का इलाज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page