Hamara Hathras

Latest News

नई दिल्ली 15 मार्चभारत निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा कर दी है। चुनाव कार्यक्रम घोषित होते ही संबंधित राज्यों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को विज्ञान भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में चुनाव कार्यक्रम की जानकारी दी। चुनाव आयोग के अनुसार असम, केरल और पुडुचेरी में एक ही चरण में 9 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। वहीं तमिलनाडु में भी एक चरण में 23 अप्रैल को मतदान होगा। जबकि पश्चिम बंगाल में दो चरणों में 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। इसके अलावा अलग-अलग राज्यों की 8 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव भी कराए जाएंगे। इन सीटों पर 9 अप्रैल और 23 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव आयोग के अनुसार सभी राज्यों की विधानसभा सीटों और उपचुनावों की मतगणना 4 मई को की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम घोषित होने के साथ ही संबंधित राज्यों में मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट (आचार संहिता) लागू हो गई है और प्रशासनिक मशीनरी चुनावी तैयारियों में जुट गई है।

राज्य / केंद्रशासित प्रदेश चरण मतदान की तारीख नतीजे
पश्चिम बंगाल दो चरण 23 अप्रैल, 29 अप्रैल चार मई
असम एक चरण नौ अप्रैल चार मई
केरल एक चरण नौ अप्रैल चार मई
पुदुचेरी एक चरण नौ अप्रैल चार मई
तमिलनाडु एक चरण 23 अप्रैल चार मई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page