Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मार्च । हाथरस में मथुरा रोड पर हुए एक सड़क हादसे में एक विद्युत संविदा कर्मी की मौत हो गई। युवक की मौत के बाद उसके परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिसकर्मियों से उनकी तीखी झड़प भी हुई। इस दौरान वहां काफी हंगामा हुआ। यह घटना हाथरस गेट कोतवाली क्षेत्र में कलेक्ट्रेट के निकट शाम करीब 4 बजे हुई। एक मैक्स लोडर गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार 27 वर्षीय रामकुमार पुत्र विक्रम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। रामकुमार मुरसान कोतवाली क्षेत्र के नगला हंसी गांव का निवासी था और विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था।

हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। इसी बीच, मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम गृह पहुंच गए। परिजनों का आरोप था कि रामकुमार की अभी मौत नहीं हुई है और उसकी सांसें चल रही हैं। उनका आरोप था कि पुलिस ने बिना डॉक्टर को दिखाएं सीधे शव पोस्टमार्टम गृह भेज दिया है। उनकी वहां मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य कर्मियों से उनकी तीखी नोंकझोंक और धक्का-मुक्की हो गई। कुछ स्वास्थ्य कर्मियों से भी उनकी नोक-झोंक हुई। इन लोगों ने शव को अपने साथ ले जाने का प्रयास किया। जब पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवा दिया, तो परिजन जबरन अंदर घुसने और शव को ले जाने का प्रयास करने लगे। इस दौरान भी उनकी पुलिस से झड़प हुई और काफी हंगामा हुआ। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कई थानों का पुलिस बल मौके पर बुलाया गया। मृतक के परिजनों ने पुलिसकर्मियों पर उन्हें धमकाने और कार्रवाई की धमकी देने का आरोप लगाया। इस दौरान रालोद जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भी मौके पर पहुंच गए। बाद में इन लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया गया। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page