
हाथरस 01 मार्च । समाज कल्याण एवं शांति संगठन (SWAPO) द्वारा होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में गांधी तिराहा स्थित ‘अन्न क्षेत्र’ पर एक विशेष ‘आत्मीय सेवा कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में संस्था के सदस्यों ने समाज के वरिष्ठजनों के साथ खुशियाँ बांटीं। कार्यक्रम के दौरान संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों ने वहां मौजूद वृद्धजनों को अत्यंत स्नेहपूर्वक मिठाई खिलाई और गुलाल लगाकर होली की मंगलमय शुभकामनाएँ दीं। अपनों जैसा सम्मान और समय पाकर बुजुर्गों के चेहरे प्रसन्नता और आत्मीयता से खिल उठे। संस्था के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का मूल उद्देश्य केवल औपचारिकता निभाना नहीं, बल्कि एकाकीपन महसूस कर रहे वरिष्ठजनों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व और सम्मान का एहसास कराना था।
संगठन के सदस्यों ने “परहित सरिस धरम नहीं भाई” की भावना को चरितार्थ करते हुए प्रेम और सद्भाव के साथ इस सेवा कार्य को सफल बनाया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिनेश सरदाना, केशव लाल अरोड़ा, सुनील बर्मन, कपिल अग्रवाल, उत्कर्ष शर्मा, विष्णु मोहन वार्ष्णेय, श्री मोहन वार्ष्णेय, मनमोहन शर्मा, लव तायल, मनोज अग्रवाल, आदित्य वर्मा, संजीव आंधीवाल, शीलेंद्र कुमार शर्मा, मदन मोहन गौड़, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, मुरारी लाल पचौरी, राजीव कौशिक एवं श्री भगवान अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। अंत में संस्था की ओर से समस्त नगरवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं। साथ ही संकल्प लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे ताकि समाज में समरसता और सेवा का भाव बना रहे।

























