Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 01 मार्च । आगामी होली के त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और अवैध शराब के व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए उत्तर प्रदेश के आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार व जिलाधिकारी हाथरस के पर्यवेक्षण में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी और पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार को जनपद के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाया। टीम द्वारा बस स्टैंड, लाडपुर रोड और जलेसर अड्डा स्थित कई ढाबों व होटलों की बारीकी से चेकिंग की गई। अभियान के दौरान टीम को बड़ी सफलता तब मिली जब जलेसर रोड स्थित बजरंग ढाबा के परिसर की तलाशी ली गई। यहाँ से टीम ने ‘8PM’ ब्रांड की विदेशी मदिरा के 47 क्वार्टर (करीब एक पेटी) बरामद किए। अवैध रूप से शराब का भंडारण करने के आरोप में पुलिस ने मौके से एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत थाना कोतवाली हाथरस में मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संयुक्त कार्यवाही में आबकारी निरीक्षक (हाथरस सदर) क्षितिज कुमार और चामड़ गेट पुलिस चौकी के उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह मय स्टाफ उपस्थित रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि त्योहार के मद्देनजर शराब माफियाओं और अवैध विक्रेताओं के खिलाफ इस प्रकार की छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page