
हाथरस 28 फरवरी । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के आनंदपुरी स्थित सहज राजयोग प्रशिक्षण केंद्र द्वारा महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में पिछले एक माह से चलाए जा रहे कार्यक्रमों की शनिवार को विष्णुपुरी कॉलोनी में भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के अवसर पर कॉलोनी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई और शिव ध्वज फहराया गया। कार्यक्रम के दौरान सियाराम बगीची एवं मीरा बहन व रामेश्वर दयाल के निवास पर विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत शिव शक्ति मनोकामना मंदिर पर एक आध्यात्मिक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्यों पर प्रकाश डाला गया।
समारोह में बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने फूलों की होली खेलकर आपसी प्रेम और सद्भाव का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सियाराम, यशवीर सिंह, मनोज, राधेश्याम, सुमन, जानकी देवी, रामेश्वर, सत्यवीर, चरण सिंह, केशव देव, राजेश शर्मा और गजेंद्र भाई उपस्थित रहे। साथ ही लव, कुश, गायत्री देवी, ममता देवी, रामप्यारी, ओमवती, मनोरमा, परमेश्वर दयाल, भूरा, विमला देवी, पुष्पा, मंजू, रश्मि और सृष्टि बहन सहित भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। ब्रह्माकुमारीज़ केंद्र द्वारा चलाए गए इस एक माह के अभियान का उद्देश्य समाज में शांति और आध्यात्मिक जागरूकता फैलाना रहा।














