
हाथरस 28 फरवरी । दी कलेक्ट्रेट बार एसोसिएशन हाथरस के तत्वावधान में शुक्रवार को न्यायालय परिसर में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राधा-कृष्ण की मनोहारी झांकी और कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किए गए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम रहे, जिसने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार के समस्त अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष राकेश शर्मा, सदस्य कृष्ण कुमार उपाध्याय, किशोर न्याय मजिस्ट्रेट और ए.डी.एम. (न्यायिक) प्रकाश चन्द्र उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बनी सिंह यादव और संचालन महासचिव दीपप्रकाश पचौरी ने किया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष दाऊदयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष राहुल यादव, सहसचिव विनोद गौतम और कनिष्ठ उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह सहित वरिष्ठ अधिवक्ता भगवती पौरुष, आनंद कुमार शर्मा, गोपाल शर्मा, प्रेम सिंह यादव, ऋषि कुमार पचौरी और रणवीर सिंह ने आपसी भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में आशीष कौशिक, संदीप शर्मा, सुरेंद्र कुमार गौतम, अनिल पाठक, मुंशी लाल, राजवीर सिंह, छोटे लाल यादव, अखलाक अहमद, रतन कुमार शर्मा, सुनील कुमार वर्मा, महेंद्र सिंह चौधरी और योगेंद्र मोहता सहित भारी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने एक सुर में समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया और फूलों की होली के साथ कार्यक्रम का आनंद लिया।














