Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 फरवरी । पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत थाना हाथरस गेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने मथुरा-बरेली हाईवे सर्विस रोड से एक शातिर वाहन चोर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की है। अपर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक नितिन कसाना की टीम संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने हाईवे सर्विस रोड से धीरेन्द्र पुत्र ईश्वर दास (निवासी नरोरा, थाना श्रीनगर, जनपद महोबा) को दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (रजि0 नं0 HR 51 CS 8962) बरामद हुई। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि उसने यह मोटरसाइकिल बीते वर्ष 28 अक्टूबर 2025 को ओल्ड फरीदाबाद (हरियाणा) स्थित चौधरी ढाबा के सामने से चोरी की थी। वह इस वाहन को बेचने के उद्देश्य से अपने गृह जनपद महोबा ले जा रहा था। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाथरस गेट पर मु0अ0सं0 76/2026 के अंतर्गत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2) व 317(5) के तहत मुकदमा पंजीकृत किया है। पुलिस टीम अब अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page