Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 फरवरी । होली का पर्व नजदीक आते ही जनमानस में होलिका दहन के शुभ मुहूर्त को लेकर उत्सुकता बनी हुई है। इसी जिज्ञासा और शास्त्रीय मतों के समाधान हेतु युवा पण्डित परिषद की एक महत्वपूर्ण बैठक मैण्डू गेट स्थित पीताम्बरा मन्दिर में आयोजित की गई। बैठक में उपस्थित विद्वानों ने गहन विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि इस वर्ष होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को प्रातः 05:19 बजे किया जाएगा। धार्मिक अनुष्ठान पर बनी सहमति परिषद के सदस्यों ने बताया कि दहन के समय को लेकर लोगों में भ्रम की स्थिति को दूर करने के लिए यह बैठक बुलाई गई थी। विचार-विमर्श के बाद ज्योतिषीय गणना और शास्त्रीय मर्यादाओं को ध्यान में रखते हुए मंगलवार तड़के का समय दहन के लिए निर्धारित किया गया है।

बैठक में उपस्थित रहे ये विद्वान इस निर्णय के दौरान परिषद के अनेक प्रमुख आचार्य और पण्डित उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से आचार्य पं. रिशीगोपाल दीक्षित, पं. सत्येश कुमार मिश्र, आचार्य श्री मेघश्याम जी मिश्र, पं. कैलाश चन्द्र मिश्र, पं. परुषोत्तम देव मिश्र, पं. सुरेश चन्द्र दीक्षित, पं. विनोद मिश्र, पं. सुनील गांगे, पं. राजेन्द्र दीक्षित, डा. पं. रामयश जी मिश्रौपाध्याय और पं. पार्वती बल्लभ मिश्र शामिल थे। इसके साथ ही बैठक में पं. राम बल्लभ, श्री नाथ शास्त्री, पण्डित गणेश चन्द्र वशिष्ठ, श्री ओमकार नाथ मिश्र, पं. विनोद मिश्र, पं. श्रीनाथ शास्त्री, पं. धर्मेन्द्र अग्निहोत्री, पं. गोपीनाथ मिश्र, पं. पंकज मिश्र, पं. रासेश्वर मिश्र, पं. सनत गोपाल दीक्षित, पं. सीपी जी महाराज, पं. अमित मिश्र, पं. हेमेन्द्र मिश्र, पं. हिमांशू मिश्र, पं. राजशेखर मिश्र, पं. नितिन वेदपाठी, पं. रवि शास्त्री, पं. विशाल मिश्र, पं. गिरधारी मिश्र, पं. रामबाबू लाल शर्मा, पं. मोहित दत्त शर्मा, पं. श्याम बल्लभ एवं पं. श्रीनाथ शास्त्री आदि विद्वान उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page