Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 फरवरी । राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के आदेशानुसार और जनपद न्यायाधीश व अध्यक्ष विनय कुमार के कुशल निर्देशन में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हाथरस के तत्वाधान में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। अपर जनपद न्यायाधीश व नोडल अधिकारी महेन्द्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता और सचिव अनु चौधरी की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में अधिक से अधिक वादों के निस्तारण और सम्मन/नोटिस की तामीला पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में उपस्थित अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) प्रकाश चन्द्र को राजस्व एवं अन्य विभागों के लंबित वादों को चिन्हित कर उनके त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। वहीं, अपर पुलिस अधीक्षक रामानन्द प्रसाद कुशवाह के साथ समन्वय स्थापित करते हुए नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि न्यायालय द्वारा निर्गत सभी सम्मन, नोटिस और आदेशिकाओं की शत-प्रतिशत तामीला सुनिश्चित की जाए। साथ ही यह भी अपेक्षा की गई कि तामीला के उपरांत इन प्रपत्रों को नियमित रूप से संबंधित न्यायालयों में वापस जमा कराया जाए ताकि लोक अदालत में वादों के निस्तारण में कोई बाधा न आए। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को लोक अदालत के माध्यम से आमजन को सुलभ न्याय दिलाने हेतु आपसी सामंजस्य के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page