Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 26 फरवरी । जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें न्याय दिलाने के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया, जिस पर एसपी ने संबंधित अधिकारियों को विधिक निस्तारण हेतु निर्देशित किया। गुणवत्तापूर्ण समाधान पर जोर जनसुनवाई के दौरान जमीन संबंधी विवाद, आपसी झगड़े और अन्य आपराधिक शिकायतों के मामले सामने आए। पुलिस अधीक्षक ने एक-एक कर सभी फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद या फोन के माध्यम से संबंधित थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजों पर न होकर धरातल पर दिखना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page