Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 25 फरवरी । हाथरस में उत्तर प्रदेश बोर्ड की परीक्षाएं कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी हैं। जिले के 99 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। आज सुबह की पाली में हाई स्कूल के विद्यार्थियों ने विज्ञान विषय की परीक्षा दी। वहीं, शाम की पाली में इंटरमीडिएट के परीक्षार्थी रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र जैसे विषयों की परीक्षा दी। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए अधिकारी लगातार केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जहां से सभी गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं हो रही हैं और सुबह कड़ी चेकिंग के बाद ही परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। परीक्षा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरे जिले को 4 जोन और 19 सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। जिले भर में कुल 44,370 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इनमें 22,162 हाई स्कूल के छात्र और 22,208 इंटरमीडिएट के छात्र शामिल हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर आज भी सुबह से ही काफी भीड़ दिखाई दी, जो विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की उपस्थिति को दर्शाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page