हाथरस 25 फरवरी । भक्ति और श्रद्धा के संगम के बीच आज जेसीआई हाथरस रेनबो की ओर से खाटू श्याम बाबा की भव्य निशान यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। बागला मार्ग स्थित MI Fun पर आयोजित इस स्वागत समारोह में संस्था की महिलाओं ने पूरे उत्साह के साथ शिरकत की। जेसीआई रेनबो की अध्यक्षा मोनिका अग्रवाल, सचिव हिमानी बंसल और कोषाध्यक्ष शिल्पी बंसल के नेतृत्व में यात्रा पर पुष्प वर्षा की गई और श्याम भक्तों का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर दीप्ति बंसल, अंजलि मित्तल, ईला जैन, शिप्रा गोयल, कविता अग्रवाल सहित संस्था की अन्य सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। सभी महिला सदस्यों ने न केवल स्वागत किया, बल्कि शोभा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेकर धर्म और सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई।