सासनी 17 फरवरी । कोतवाली क्षेत्र के गांव बांधनू में बंदरों के आतंक के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर गई 50 वर्षीय गुड्डी देवी पत्नी बलवीर की छत से गिरकर मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुड्डी देवी किसी कार्य से अपनी छत पर गई थीं। तभी अचानक बंदरों का झुंड छत पर आ गया और उन्हें काटने लगा। बंदरों से बचने के प्रयास में वह घबराकर छत पर दूसरी ओर भागीं, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह मुंह के बल पक्की सड़क पर गिर गईं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन बाहर पहुंचे और उन्हें बेहोशी की हालत में पाया। परिजन और ग्रामीण उन्हें तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है और ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि कस्बा और देहात क्षेत्र में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से उन्हें पकड़वाने या रोकथाम के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। मृतका के पति बलवीर ने भी गांव में बंदरों के बढ़ते खतरे को लेकर चिंता जताई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गर्भपात और
July 5, 2026
मक्का को लेकर दो पक्षों में खूनी
July 5, 2026
सिकन्दराराऊ में सांप के डसने से युवक
July 5, 2026
घर में गोवंश घुसाने और मारपीट का
July 5, 2026
कुकटई में मारपीट और फायरिंग मामला :
July 5, 2026
हाथरस में शराब के ठेके को लेकर
July 5, 2026
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) में नौकरी का
July 5, 2026
Weather
Hathras
10:37 pm,
Jul 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























