Hamara Hathras

Latest News

अलीगढ़ 13 फरवरी । मंगलायतन विश्वविद्यालय में “ब्रिजिंग साइंस, इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट” पुस्तक का विमोचन किया गया। पुस्तक का संयुक्त रूप से विमोचन कुलपति प्रो. पीके दशोरा, कुलसचिव ब्रिगेडियर डा. समरवीर सिंह तथा परीक्षा नियंत्रक प्रो. दिनेश शर्मा ने किया। उन्होंने पुस्तक को विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं और नीति-निर्माताओं के लिए उपयोगी बताते हुए इसे ज्ञानवर्धक पहल बताया। पुस्तक का संपादन विश्वविद्यालय के प्राध्यापक डा. सोनी सिंह, डा. लव कुमार व प्रो. सिद्धार्थ जैन द्वारा किया गया है। इस पुस्तक में विज्ञान, इंजीनियरिंग और प्रबंधन के समन्वय के माध्यम से सतत विकास की दिशा में बहु-विषयक दृष्टिकोण प्रस्तुत किया गया है। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि यह पुस्तक सतत विकास से जुड़ी चुनौतियों के समाधान के लिए शोध, तकनीक और प्रबंधन के बीच बेहतर संवाद स्थापित करने का प्रयास है। पुस्तक में जलवायु परिवर्तन, हरित ऊर्जा, ईएसजी गवर्नेंस और सर्कुलर इकोनॉमी जैसे समकालीन विषयों पर गहन चर्चा की गई है। इस अवसर पर प्रो. राजीव शर्मा, प्रो. अम्बरीष शर्मा, प्रो. अब्दुल वदूद सिद्दीकी, प्रो. राजेश उपाध्याय आदि थे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles
Check latest article from this author !
हसायन : पन्द्रह जुलाई तक ठेका देशी शराब की दुकान नही हटवाई गई तो बाइस जुलाई से ग्रामीण करेगे आंदोलन, क्षेत्र पंचायत सदस्य ने की मुख्यमंत्री से मांग
हसायन : विद्युत उपकेन्द्र पर पांच एम.वी.ए.परावर्तक ट्रांसफार्मर की जगह पर रखा गया दस एम.वी.ए का परावर्तक ट्रांसफार्मर, विद्युत उपकेन्द्र पर कार्य के चलते उन्नीस घंटे आपूर्ति हुई ठप्प
हसायन : मासूम बच्चे को दी एक्सपायरी डेट की ड्रॉप, चिकित्सक व फार्मासिस्ट के द्वारा शिकायत किए जाने पर की अभद्रता, मासूम बच्चे के चाचा सहित किसान संगठन के पदाधिकारी कार्यकर्ता बैठे धरना प्रदर्शन, एसीएमओ को सौपा ज्ञापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page