Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 07 जुलाई। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी द्वारा 8 जुलाई को प्रातः 10 बजे महामहिम राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी के माध्यम से एक ज्ञापन सौंपा जाएगा। पार्टी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के स्वागत कार्यक्रम में भगवान श्री हनुमान जी महाराज के स्वरूप से भाजपा का झंडा धारण कराकर नृत्य कराए जाने से सनातन धर्म की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसी मामले में कार्रवाई एवं उचित हस्तक्षेप की मांग को लेकर यह ज्ञापन सौंपा जाएगा। राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी ने अपने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से बुधवार सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है। यह जानकारी राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा पार्टी के जिला महासचिव एवं प्रभारी निशांत उपाध्याय ने दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page