Hamara Hathras

Latest News

सासनी 12 फरवरी । विद्यापीठ इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल के निर्देशन में वार्षिकोत्सव एवं आशीर्वाद समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के पूर्व प्रबंधक प्रकाश चन्द्र शर्मा एवं प्रदीप गुप्ता उपस्थित रहे। पूर्व प्रबंधक प्रकाश चन्द्र शर्मा ने अपने आशीर्वचन में छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जीवन में संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही ऊंची और शानदार होगी। उन्होंने विद्यार्थियों को चुनौतियों को स्वीकार करने की प्रेरणा दी और कहा कि प्रयास से या तो सफलता मिलती है या सीख। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने कहा कि जिन व्यक्तियों को पढ़ने की आदत होती है, वे कभी अकेले नहीं होते। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा, “मन के हारे हार है, मन के जीते जीत,” अर्थात जीवन में जीत और हार मन की स्थिति पर निर्भर करती है। इसलिए हमेशा सकारात्मक और आशावादी बने रहना चाहिए। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। आशीर्वाद समारोह के अवसर पर कक्षा 10 एवं 12 के विद्यार्थियों तथा शिक्षकों का ढोल-नगाड़ों और पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। समारोह में कु. निशू को मिस फेयरवेल तथा सुहेल को मिस्टर फेयरवेल चुना गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया, साथ ही मंडल स्तर पर प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छेदीलाल शर्मा, अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, राजीव कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, महेंद्र प्रकाश सैनी, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, सतीश कुमार, यश कुशवाह, जितेंद्र कुशवाह सहित विद्यालय परिवार एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page