सासनी 12 फरवरी । पचमढ़ी मध्य प्रदेश में आयोजित 27 वे अंतर्राष्ट्रीय साहसिक कार्यक्रम में विश्व के कई देशों से आए 155 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें बीएलएस इंटरनेशनल स्कूल के भुवनेश प्रताप सिंह ने उद्घाटन सत्र एवं सेजल गौतम ने समापन सत्र में भारत का का प्रतिनिधित्व किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलकिश शेख ने की एवं लीडर ऑफ प्रोग्राम एस एस रॉय रहे। मुख्य अतिथि राहुल गजबे सीईओ कैंटोनमेंट बोर्ड पचमढ़ी रहे। स्काउट गाइड का प्रमुख उद्देश्य व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करना है इसके लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गई। भारत और श्रीलंका द्वारा मैत्री कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। सर्वप्रथम स्काउट गाइड को 17 किलोमीटर पत्थरचटा माउंटेन सतपुड़ा हिल्स ट्रैकिंग पर ले जाया गया साथ ही स्काई साइकलिंग, पैरासिलिंग, जेट्स की, एडवांस रॉक क्लाइंबिंग-रेपलिंग, बेली क्रॉसिंग, जिपलाइन, ऑब्सटेकल क्रॉसिंग, आर्चरी, राइफल शूटिंग, स्टार गेजिंग आदि गतिविधियां कराई गई। केरल की टीम ने भरतनाट्यम की प्रस्तुति दी। हरियाणा, पंजाब, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ के स्काउट गाइड ने अपने अनुभव साझा किये। भारत से सासनी स्काउट दल के डॉ. पुष्पेंद्र सिंह, डॉ. सतना, डॉ. राजेश शर्मा, डॉ. संजय यादव, डॉ. जय किरन, डॉ. प्रियंका, भुवनेश प्रताप सिंह, सेजल गौतम, डॉ. ज्योति, डॉ. रजनी बाला आदि ने जटाशंकर महादेव से प्रेरित शिव स्तुति एवं ब्रज क्षेत्र की होली की रंगारंग प्रस्तुति दी। डॉ. पुष्पेंद्र सिंह और डॉ. सतना की मार्गदर्शन में जनपद के परिषदीय विद्यालयों के स्काउट गाइड दो बार राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हो चुके हैं। जनपद से जिला स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह एवं जिला गाइड कैप्टन डॉ. सतना सिंह का चयन अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर होने पर सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त कविता पांडे, डीआईओएस संत कुमार, डीओसी स्काउट धीरेंद्र प्रताप सिंह, जिला स्काउट तकनीक प्रभारी रुपेश कुमार गौतम, खंड शिक्षा अधिकारी सासनी अखिलेश प्रताप सिंह आदि ने बधाई दी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
यूपी में 1.09 करोड़ मतदाताओं को नोटिस,
February 12, 2026
पंचायत चुनाव से पहले यूपी में बनेगा
February 12, 2026
महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, नाले
February 12, 2026
सादाबाद : चटक कर झुका बिजली का
February 12, 2026
धार्मिक स्थलों से उतारे गए लाउड स्पीकर,
February 12, 2026
आठ दिन बाद भी मुख्य आरोपी गिरफ्त
February 12, 2026
सादाबाद : फॉर्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया जांच के
February 12, 2026
Weather
Hathras
10:50 pm,
Feb 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

















