
नई दिल्ली 10 फरवरी । पाकिस्तान ने 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 मैच को पहले बॉयकॉट करने के अपने फैसले से पूरी तरह यू-टर्न लेते हुए रद्द कर दिया है और अपनी टीम को मैच खेलने का निर्देश दे दिया है। यह फैसला आईसीसी, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के बीच लाहौर में उच्च स्तरीय बातचीत के बाद लिया गया, जिसमें पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को औपचारिक जानकारी दी। पाकिस्तान सरकार ने प्रेस रिलीज में बताया कि उन्होंने यह निर्णय ग्लोबल क्रिकेट हित और श्रीलंका-बांग्लादेश का ख्याल रखते हुए लिया है, और अब रविवार को दोनों देशों की टीमें ग्रुप स्टेज के इस सबसे बड़े मैच में आमने-सामने होंगी।

















