Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 08 फरवरी । सासनी में 14 नंबर भट्टा के पास एक सड़क दुर्घटना में 8 माह की गर्भवती महिला घायल हो गई। अलीगढ़ की ओर से आ रही बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। मौके पर मौजूद तहसीलदार रजत कुमार ने तुरंत मदद करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यह घटना तब हुई जब एक बाइक सवार अपनी 8 माह की गर्भवती पत्नी को लेकर अलीगढ़ की तरफ से आ रहा था। 14 नंबर भट्टा के निकट पहुंचने पर उनकी बाइक आगे चल रही एक कार से टकरा गई, जिससे महिला घायल हो गई। पीछे से आ रहे तहसीलदार रजत कुमार ने महिला को सड़क पर घायल अवस्था में देखा। उन्होंने तत्काल अपनी सरकारी गाड़ी रोकी और महिला तथा उसके पति को बिठाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। तहसीलदार रजत कुमार ने बताया कि महिला सड़क पर तड़प रही थी। उन्होंने मानवता के नाते अपनी सरकारी गाड़ी का उपयोग कर उसे अस्पताल पहुंचाया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अनंत कुमार ने पुष्टि की कि तहसीलदार महिला को अपनी गाड़ी से लेकर आए थे। उन्होंने बताया कि महिला 8 माह की गर्भवती है और उसे बेहतर उपचार तथा बच्चे के स्वास्थ्य की जांच के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page