Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 06 फरवरी । जिला समन्वयक उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन रोहिताश सिंह ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि मुख्य विकास अधिकारी पी.एन. दीक्षित के निर्देशन में जनपद हाथरस में दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0 का संचालन किया जा रहा है। यह अभियान 06 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक एक सप्ताह की अवधि के लिए आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत 10वीं, 12वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक उत्तीर्ण एवं विगत तीन वर्षों में कौशल प्रशिक्षित दिव्यांगजन जो अर्ह एवं इच्छुक हैं, उन्हें सेवायोजन (नौकरी) एवं स्व-रोजगार से लाभान्वित किया जाएगा। जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक पात्र दिव्यांगजनों से इस अभियान का लाभ उठाने की अपील की है।

सेवायोजन अथवा स्व-रोजगार हेतु इच्छुक दिव्यांगजन निम्नलिखित कार्यालयों में संपर्क कर सकते हैं—

  • सेवायोजन कार्यालय, हाथरस
    (गैलेक्सी होटल के पीछे)
    मोबाइल: 7668272849

  • जिला उद्योग एवं निर्यात प्रोत्साहन केंद्र
    (तहसील के पास, रावत नगर, हाथरस)
    मोबाइल: 8447142678

  • जिला प्रबंधक, उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन
    विकास भवन, कमरा संख्या-313
    मोबाइल: 7991200131, 8194072341, 9897957804

  • जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय
    विकास भवन, हाथरस
    मोबाइल: 9897608584

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page