
हाथरस 06 फरवरी । जिला समन्वयक उ०प्र० कौशल विकास मिशन रोहिताश सिंह ने सूचित किया है कि टाटा टेक्नोलॉजी के सहयोग से Automotive सेक्टर में Automotive Assembly Operator कोर्स में 25 एव Electric Vehilcle Assembly Operator कोर्स में 25 कुल 50 युवक/युवतियों को उ०प्र० कौशल विकास मिशन द्वारा संचालित एस०एस०डी०एफ० योजनान्तर्गत 320 घण्टे का निःशुल्क अल्पकालीन कौशल प्रशिक्षण प्रदान कराया जा रहा है। जिसके लिये इच्छुक युवक/युवतियों की आयु सीमा 15 से 35 वर्ष व शैक्षिक योग्यता न्यूनतम 05 वीं पास होनी चाहिये। शीघ्र ही वह अपने सभी शैक्षिक प्रमाण पत्रों, आधार कार्ड, बैंक पासबुक, 4 पासपोर्ट साइज फोटो, व अन्य सभी प्रमाणपत्रों की छायाप्रति सहित राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, सिकन्द्राराऊ हाथरस से संम्पर्क कर प्रशिक्षण हेतु पंजीकरण करा सकते हैं। प्रशिक्षण पूर्ण होनें के उपरान्त युवाओं को रोजगार व स्वरोजगार से जोड़ा जायेगा। उक्त प्रशिक्षण के लिये अति निर्धन परिवारों (जीरो पॉवर्टी) के इच्छुक युवाओं, व महिला एवं दिव्यांगजन को प्रथम प्राथमिकता प्रदान की जायेगी।














