हाथरस 26 जनवरी । 77 वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ रामलीला मैदान में भारत माता के छविचित्र पर माल्यार्पण कर राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुये राष्ट्रगान के आयोजन के पश्चात, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर जनपद वासियों को हार्दिक शुभकामनाए दी। जिलाधिकारी अतुल वत्स व पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सभी को गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए देश के वीर अमर शहीदों को नमन किया और कहा कि यह गणतंत्र दिवस हमारे देश की शान है। आज के दिन गणतंत्र दिवस पूरे देश मे धूमधाम से मनाया जा रहा है। यह दिन देश की आन बान शान का प्रतीक है। प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन ने जिलाधिकारी व पुंलिस अधीक्षक का बुके देकर व तिरंगा पटका पहनाकर स्वागत किया था। प्रेस क्लब ऑफ हाथरस एवं लायंस क्लब आस्था के पदाधिकारियों ने जिले के दोनो अधिकारियो का फूल माला व तिरंगा दुपटटा पहनाकर भव्य स्वागत किया था।
इस मौके पर प्रमुख रूप से जिलाधिकारी ओएसडी शैलेंद्र कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र सिंह राघव, प्रेस क्लब अध्यक्ष उमाशंकर जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुष्कर कुमार, कोषाध्यक्ष बृजेश मिश्रा,महामंत्री राजदीप तोमर, ऑडिटर जिनेंद्र जैन, मीडिया प्रभारी आशीष सेंगर, उमाकांत कुलश्रेष्ठ, लायंस क्लब आस्था अध्यक्ष नितिन गर्ग, पूर्व अध्यक्ष श्याम बिहारी अग्रवाल, सचिव राजकुमार अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सौरभ अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल राजेश अग्रवाल, गौरव अग्रवाल बॉबी, ओम प्रकाश, प्रवीण गर्ग, अमित अग्रवाल, लोकेश सिंघल, पंजाबी मार्केट कपड़ा कमेटी अध्यक्ष हरीश आहूजा, सुधीर जैन ज्वेलर्स, विजय जैन लोहिया, अतुल जैन, कमलेश जैन, संजीव जैन भूरा, मयंक जैन लोहिया, रिंकू जैन, समाजसेवी ललित शर्मा लब्बू, पत्रकार आयोग दीपक, कपिल पाठक, वीके शर्मा, अशोक शर्मा, दुर्गेश वर्मा, साहित्यकार विद्यासागर विकल, साहित्यकार गोपाल चतुर्वेदी, ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा योगा पंडित, पुलकित जैन, भानू तौमर, डॉ योगेश शर्मा, अनूप भारद्वाज, मोनू कुरैशी, जीतू चौधरी सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन ब्राह्मण महासभा अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योग पंडित ने किया।





















