
हाथरस 25 जनवरी । आज भाजपा महिला मोर्चा की परिचय बैठक जिलाध्यक्ष सुनीता वर्मा के नेतृत्व में जिला कार्यालय में संपन्न हुई। बैठक के मुख्य अतिथि नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा रहे। कार्यक्रम में विशिष्ट रूप से सांसद अनूप प्रधान, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अखिलेश गुप्ता, लीलावती पुंडीर, शालिनी पाठक, इंद्र जायसवाल, प्रतिभा भारद्वाज, रूपम कुशवाहा सहित अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री स्मृति पाठक एवं बबीता वर्मा द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस परिचय बैठक में पूरे जिले की टीम एवं सभी नगरीय इकाइयों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रमुख रूप से उपस्थित बहनों में प्रमोद कुमारी, सिंगर मनीष गोस्वामी, सपना दीक्षित, शकुंतला गौतम, जिला प्रमुख, जिला स्रोत प्रमुख प्रेमलता शर्मा, अनीता वर्मा, पुष्पा वर्मा, सोनी नारंग, पूनम सिंह, सुनीता शर्मा, संतोष, राजेश देवी, रेखा भदौरिया, संतोष जोशी, बबली सिंह, राजकुमारी चौहान, बाला शर्मा, मीना शर्मा, रूपेश कुमारी, राजबाला सिंह सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। बैठक का उद्देश्य संगठन को और अधिक सशक्त बनाना एवं महिला मोर्चा की भूमिका को मजबूती प्रदान करना रहा, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग किया।












