सादाबाद 25 जनवरी । राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर मतदाता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। सादाबाद इंटर कॉलेज से निकली इस रैली में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उत्साह के साथ शामिल हुए। खंड विकास अधिकारी की ओर से ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र गौतम और कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। रैली कॉलेज परिसर से शुरू होकर नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी और वापस इंटर कॉलेज पहुंचकर समाप्त हुई। छात्र-छात्राओं ने हाथों में मतदान जागरूकता के स्लोगन लिखी तख्तियां ले रखी थीं। वे ‘पहले मतदान, फिर जलपान’, ‘सशक्त लोकतंत्र, जागरूक मतदाता’ और ‘हर वोट की है कीमत’ जैसे नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए मतदान के महत्व के प्रति जागरूक करना था। प्रधानाचार्य राजेश कुमार ने कहा कि युवा पीढ़ी देश का भविष्य है। यदि छात्र-छात्राएं अभी से मतदान का महत्व समझेंगे, तो वे आगे चलकर जिम्मेदार नागरिक बनेंगे। ग्राम पंचायत अधिकारी देवेंद्र गौतम ने भी छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट से देश की दिशा और दशा तय होती है, इसलिए सभी को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। रैली के दौरान मार्गों पर मौजूद लोगों ने छात्र-छात्राओं की इस पहल की सराहना की। रैली का समापन कॉलेज परिसर में हुआ, जहां सभी प्रतिभागियों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गई।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
पानी की टंकी बनी डस्टबिन, कूड़ा-करकट के
April 28, 2026
पत्नी को प्रेमी संग देख बेकाबू हुआ
April 28, 2026
पति की मानसिक बीमारी का फायदा उठाकर
April 28, 2026
घर में सो रहे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी
April 28, 2026
सिकंदराराऊ विधायक ने कॉलेजों में छात्राओं से
April 28, 2026
मुरसान : कार ने दो बाइकों पर
April 28, 2026
मुरसान : मजदूरी के पैसे मांगने पर
April 28, 2026
Weather
Hathras
2:04 pm,
Apr 29, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























