
हाथरस 25 जनवरी । जायंट्स ग्रुप ऑफ हाथरस पहल ने अपने उद्देश्यों और सिद्धांतों के अनुरूप अपनी पहली आम बैठक सफलतापूर्वक आयोजित की। बैठक में समूह ने बालिकाओं को कंप्यूटर शिक्षा देने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया। बसंत पंचमी के पर्व पर दो लड़कियों को स्थानीय कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में कंप्यूटर प्रशिक्षण दिलाने का जिम्मा ग्रुप ने अपने ऊपर लिया। समूह के सदस्यों ने कहा कि महिला सशक्तिकरण की शुरुआत शिक्षा से होती है और आज की तकनीकी दुनिया में कंप्यूटर का ज्ञान बेहद आवश्यक है। इस अवसर पर सभी महिलाओं ने पीले वस्त्र पहनकर और चंदन का टीका लगाकर बसंत पंचमी का पर्व भी मनाया। साथ ही विभिन्न समाज सेवा कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने का निर्णय भी लिया गया। कार्यक्रम में जायंट्स फेडरेशन की उपाध्यक्ष गुंजन दीक्षित का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। उन्होंने सदस्यों को समाज के उत्थान के लिए नए और बेहतर प्रोजेक्ट्स में निरंतर सक्रिय रहने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में अंजू, श्वेता, तृप्ता, ज्योति, नीतू, दीक्षा, इच्छा, बबीता, रेखा बंसल, वंदना, सरिता, मनीषा, स्नेह, लीना, सुमन, लता, सरोज गर्ग, पूजा, सरिता, संगीतार्चना, रूपा, दीपा, संगीता सहित जायंट्स फेडरेशन की उपाध्यक्ष एवं जायंट्स पहल की अध्यक्ष नीति बर्मन उपस्थित रहीं।













