सिकंदराराऊ (हसायन) 23 जनवरी । विकासखंड क्षेत्र के श्री संकट मोचन धाम अण्डौली में बसंत पंचमी (बंसतोत्सव) के पावन अवसर पर हनुमान जी महाराज एवं प्रभु रामलाल जी महाराज के 22वें प्राकट्योत्सव वार्षिकोत्सव एवं स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का भव्य शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठानों का शुभारंभ पूर्ण विधि-विधान एवं भक्तिमय वातावरण में निकाली गई भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। कलश यात्रा ने पूरे क्षेत्र को धार्मिक आस्था, भक्ति एवं उल्लास से सराबोर कर दिया। कलश यात्रा का शुभारंभ यज्ञाचार्य श्री भरत जी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया। यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर सहभागिता की। कलश यात्रा गांव अण्डौली स्थित भगवान शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर गांव के प्रमुख मार्गों से होती हुई श्री संकट मोचन धाम स्थित कार्यक्रम स्थल पर संपन्न हुई। कलश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा जयकारे लगाए गए तथा भजन-कीर्तन से वातावरण पूर्णतः भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा के समापन के उपरांत यज्ञाचार्य भरत रंजन मिश्र एवं आचार्य राकेश कुमार शर्मा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञशाला में हवन-यज्ञ संपन्न कराया गया। कार्यक्रम के दौरान आर.पी. शर्मा ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना का संचार करते हैं तथा आपसी भाईचारे, संस्कार एवं नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ बनाते हैं। उन्होंने कहा कि श्री संकट मोचन धाम में होने वाले ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति एवं धार्मिक परंपराओं से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। कलश यात्रा के समापन के पश्चात विधिवत पूजा-अर्चना एवं संकल्प के साथ कार्यक्रमों की औपचारिक शुरुआत की गई। तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के अंतर्गत यज्ञ, हवन, कथा-प्रवचन, भजन-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
दाह संस्कार में गए युवक की बुलेट
March 13, 2026
हाथरस के गाँव में बड़ी चोरी, चोर
March 13, 2026
तालाब चौराहे पर युवक से मारपीट, बचाने
March 13, 2026
बिजली विभाग के कर्मचारी के घर से
March 13, 2026
अतिरिक्त दहेज की मांग पर विवाहिता को
March 13, 2026
इंजीनियर बेटे का हवाला देकर मांगी फॉर्च्यूनर
March 13, 2026
पुरदिलनगर में कड़ी सुरक्षा के बीच अदा
March 13, 2026
Weather
Hathras
8:44 am,
Mar 14, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap





















