सिकंदराराऊ (हसायन) 20 जनवरी । थाना कोतवाली क्षेत्र के जरेरा पुलिस चौकी अंतर्गत गांव भैंकुरी-रतिभानपुर मार्ग पर एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने पीछे से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को टक्कर मार दी। इस घटना में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना के संबंध में पीड़ित घायल युवक के भाई जितेन्द्र पाल सिंह ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लिखित तहरीर देकर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित के भाई जितेन्द्र पाल सिंह ने बताया कि घटना 11 जनवरी को सुबह लगभग 11 बजे हुई। उनका भाई राजीव कुमार और उसके मित्र हेमेन्द्र मोटरसाइकिल (नं. UP-38-B5549) से भैंकुरी से मैदामई अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वे मनकामेश्वर मंदिर से लगभग 500 मीटर आगे पहुंचे, तभी पीछे से आ रहे सोनालीका ट्रैक्टर (नं. UP86AL6275) के अज्ञात चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद राजीव कुमार और हेमेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की मदद से उन्हें एम्बुलेंस से सिकंदराराऊ अस्पताल भेजा गया, जहां हालत गंभीर होने के कारण दोनों को अलीगढ़ रिफर कर दिया गया। दोनों का इलाज अभी भी अलीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। पीड़ित ने बताया कि इलाज और रिश्तेदारों के आवागमन के कारण तुरंत रिपोर्ट नहीं लिखवा पाए, इसलिए अब समय मिलने पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने लिखित तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हसायन : जैतपुर दिव्य योग कला मंदिर
April 26, 2026
गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित करने
April 26, 2026
हाथरस में कड़ी सुरक्षा के बीच होमगार्ड
April 26, 2026
बासी सब्जी-चावल खाने से एक ही परिवार
April 26, 2026
बालाजी मंदिर परिसर में 15 दिवसीय निःशुल्क
April 26, 2026
प्रचंड गर्मी में यात्रियों को मिली राहत,
April 26, 2026
गाँव जरौली में भव्य रामलीला मैदान का
April 26, 2026
Weather
Hathras
7:32 pm,
Apr 26, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap


























