सादाबाद 20 जनवरी । कजरौठी में क्षेत्र पंचायत निधि से कराए जा रहे नाला निर्माण को लेकर ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया निर्माण सामग्री और पीली ईंटों के इस्तेमाल का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में लगाई जा रही ईंटें और मसाला ठीक से जम नहीं रहा है, जिससे निर्माण की मजबूती पर सवाल खड़े हो गए हैं। उन्होंने मौके पर ईंटों को हाथ से उखाड़कर दिखाया और बताया कि सीमेंट-बालू का मसाला इतना कमजोर है कि ईंटें आसानी से निकल रही हैं। इससे स्पष्ट है कि यह निर्माण कार्य अधिक समय तक टिक नहीं पाएगा और भविष्य में नाला जल्द क्षतिग्रस्त हो सकता है। ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में कई बार ठेकेदार से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। उनका आरोप है कि ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है और गुणवत्ता की परवाह किए बिना काम कराया जा रहा है। मामले को लेकर खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने जानकारी दी कि उन्हें इसकी सूचना मिली है। उन्होंने कहा कि बुधवार को मौके पर जाकर निर्माण कार्य की जांच की जाएगी। यदि जांच में कोई गड़बड़ी पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
सादाबाद : ट्रक के निचले हिस्से में लगी आग
January 9, 2026
सादाबाद : सौम्या ने पास की एआईबीई परीक्षा
January 9, 2026
सादाबाद : बंदर गिरने से फुंका ट्रांसफार्मर
January 9, 2026
सादाबाद : दुर्घटनाओं के रोकथाम का प्रयास करें
January 9, 2026
Recent Posts
अब हाथरस वालों को फ्लाइट पकड़ने के
April 22, 2026
स्मार्ट मीटर हटाने और ओलावृष्टि से हुए
April 22, 2026
दवा कारोबारी ने पुराने संबंधों का फायदा
April 22, 2026
सादाबाद : कई माह से कंप्यूटर ऑपरेटरों
April 22, 2026
सादाबाद : भाजपा नेता की बेटी से
April 22, 2026
सादाबाद : वार्ड बॉय से मारपीट करने
April 22, 2026
अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार
April 22, 2026
Weather
Hathras
11:03 am,
Apr 23, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap























