
हाथरस 13 सितंबर । राजा महेंद्र प्रताप विश्वविद्यालय अलीगढ़ द्वारा आयोजित अंतर-महाविद्यालयी तीरंदाजी (पुरुष एवं महिला) प्रतियोगिता 2025-26 का आयोजन सेठ पी.सी. बागला (पी.जी.) कॉलेज हाथरस में संपन्न हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. महावीर सिंह छोकर ने किया। प्रतियोगिता के आयोजन सचिव डॉ. सत्यदेव पचौरी (शारीरिक शिक्षा विभाग) रहे। निर्णायक मंडल में डॉ. मानसिंह, अमित शर्मा, राहुल पाठक, डॉ. प्रवीन कुमार जादीन (केए कॉलेज कासगंज) शामिल रहे। विश्वविद्यालय द्वारा नामित चयनकर्ता डॉ. बरखा भारद्वाज (आरडी कॉलेज) रही। प्रतियोगिता में पुरुषों में पुरूषोतम चौधरी, तनुज कुमार शर्मा, अर्जुन कुमार, यश कुमार तथा महिलाओं में निशा बघेल और वंदना चौधरी ने भाग लिया। पुरुष खिलाड़ियों ने कम्पाउंड राउंड और महिला खिलाड़ियों ने इंडियन राउंड में अपनी प्रतिभा दिखाई। चयनित खिलाड़ी आगामी ऑल इंडिया अंतर-विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता में भटिंडा में विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे। प्रतियोगिता में बागला कॉलेज के अनुशासन अधिकारी केएन त्रिपाठी ने प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोकर और प्रो. डॉ. मान सिंह के नेतृत्व में चयनकर्ता डॉ. बरखा भारद्वाज को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में मुख्य रूप से कॉलेज के प्रोफेसर, कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मान सिंह, डॉ. राहुल, डॉ. पीयूष शर्मा, श्री विकास चौधरी, श्री अरविंद कुमार, श्री सुमित कुमार, रोहित कुमार, तनुज कुमार शर्मा, कपिल कुमार, अनुराग कश्यप, अतुल शर्मा, केशव कुमार, अर्जुन कुमार, यश कुमार, नवीन वर्मा, खुशी कुमारी, वंदना कुमारी, अंजली चौधरी, वंदना चौधरी, प्रियंका सोलंकी आदि उपस्थित रहे।














