Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 अगस्त। श्री दौलतराम बारहसैनी इंटर कॉलेज (डीआरबी इंटर कॉलेज) में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के प्रबंधक श्री स्वतंत्र कुमार गुप्ता, विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कौशिक, पूर्व अध्यक्ष श्री रामगोपाल दाल वाले, प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार मौर्य, उप प्रधानाचार्य प्रवीण वार्ष्णेय एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री चैतन्य प्रकाश ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके बाद विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत सभी ने राष्ट्र के प्रति सम्मान व्यक्त किया। विद्यालय समिति के अध्यक्ष श्री राजेंद्र कौशिक, प्रधानाचार्य श्री संजय कुमार मौर्य एवं पूर्व प्रधानाचार्य श्री चैतन्य प्रकाश ने छात्र-छात्राओं को स्वतंत्रता दिवस के महत्व और देश की आजादी के लिए किए गए संघर्षों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों से देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने और राष्ट्रहित में योगदान देने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक, शिक्षिकाएं, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। पूरे विद्यालय परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page