Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 28 सितम्बर। प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत 30 सितंबर को “सेवा मेरा योगदान” थीम पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य सचिव, उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी के आदेश द्वारा अभियान के तहत आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए विभागीय अधिकारियों की जिम्मेदारियां निर्धारित की गई हैं। “सेवा मेरा योगदान” कार्यक्रम के अंतर्गत 30 सितंबर को सुबह 7 बजे कलेक्ट्रेट से स्टेडियम तक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान सभी कार्यालयाध्यक्ष अपने-अपने कार्यालय एवं कार्यालय परिसर में सामूहिक रूप से श्रमदान करेंगे। कार्यक्रम के लिए अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके साथ ही जिले की सभी तहसीलों एवं नगरीय निकायों के नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों के सभी वार्डों में भी सेवा मेरा योगदान अभियान संचालित किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में सभी विकास खंडों एवं ग्राम पंचायतों में भी कार्यक्रम आयोजित कर श्रमदान एवं जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। 30 सितंबर को सार्वजनिक रूप से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के वीडियो एवं फोटो निर्धारित पोर्टल पर अपलोड कर प्रतिभागियों के प्रमाणपत्र जनरेट कराए जाएंगे। कार्यक्रम से संबंधित सभी वीडियो एवं फोटो का डाटा संबंधित विभागों द्वारा अपने कार्यालय स्तर पर सुरक्षित रखा जाएगा। शासन द्वारा निर्धारित प्रारूप पर कार्यालयाध्यक्ष एवं नोडल अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षरित रिपोर्ट अनिवार्य रूप से दोपहर 3 बजे तक जिला विकास अधिकारी (नोडल ग्रामीण क्षेत्र) एवं जिला युवा अधिकारी, माई भारत कार्यालय को उपलब्ध करानी होगी, ताकि रिपोर्ट को CMIS पोर्टल पर समय से फीड कराया जा सके। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page