
हाथरस 31 जुलाई। इनरव्हील क्लब ऑफ रॉयल का 19वां अधिष्ठापन समारोह अलीगढ़ रोड स्थित एक रिजोर्ट में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ इनरव्हील एसोसिएशन की वाइस चेयरमैन सोनल बंसल, सीजीआर श्वेता सिंघल एवं आगरा क्लब की अध्यक्ष पिंकी जैन द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं श्रीगणेश वंदना के साथ किया गया। इसके बाद सभी अतिथियों का माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत किया गया। समारोह के दौरान वर्ष 2025-26 की कार्यकारिणी ने वर्ष 2026-27 के लिए नई टीम की घोषणा करते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को कार्यभार सौंपा। निवर्तमान अध्यक्ष राधा गावर ने नई अध्यक्ष दीप्ति बूटिया को कॉलर पहनाकर पदभार ग्रहण कराया। सचिव सीमा सबलोक ने नवनियुक्त सचिव डॉ. लक्ष्मी अरोरा को बैज लगाकर दायित्व सौंपा। कोषाध्यक्ष पूजा सिंह ने पायल गुलाटी तथा आईएसओ डॉ. लक्ष्मी अरोरा ने दीपिका शर्मा को बैज पहनाया। वहीं एडिटर दीप्ति बूटिया ने नेहा गुप्ता को नया दायित्व सौंपा। इस अवसर पर क्लब की विगत वर्ष की उपलब्धियों की समीक्षा की गई तथा आगामी सत्र की कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य अतिथि सोनल बंसल ने क्लब की कार्यशैली, सेवा गतिविधियों एवं सभी सदस्यों के समर्पण की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति अग्रवाल एवं नेहा गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। निवर्तमान अध्यक्ष राधा गावर ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों को आकर्षक उपहार भेंट किए। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों ने एक निर्धन छात्रा की पूरे वर्ष की विद्यालय शुल्क वहन करने की घोषणा की। साथ ही जिया रस्तोगी को क्लब के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया। समारोह में राधा गावर, दीप्ति बूटिया, सीमा सबलोक, डॉ. लक्ष्मी अरोरा, पूजा सिंह, पायल गुलाटी, दीपिका शर्मा, नेहा गुप्ता, ज्योति गोयल, दीप्ति अग्रवाल, शालिनी, अंजू दीपक, भारती गोयल, कमलेश अरोरा, सुमन, नूपुर, मीना, रेनू, रीना, नीतू, लीना, तनु, सपना, ममता, जिया सहित क्लब की अनेक सदस्याएं उपस्थित रहीं।





