Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 जुलाई। जिले के जलालपुर गांव में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर की चपेट में आने से 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। घायल किशोर की पहचान गगन कौशिक पुत्र नारायण कौशिक के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार सोमवार सुबह करीब 6 बजे गगन घर के बाहर हाथ-मुंह धो रहा था। इसी दौरान उसका तौलिया कथित तौर पर ट्रांसफार्मर से छू गया। आरोप है कि ट्रांसफार्मर में करंट प्रवाहित हो रहा था, जिसकी चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका उपचार जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद परिजनों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घर के बाहर रखे ट्रांसफार्मर को हटाने के लिए कई बार अधिकारियों से शिकायत की गई थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। उनका यह भी आरोप है कि ट्रांसफार्मर पर सुरक्षा कवर नहीं लगाया गया है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों के लिए हमेशा हादसे का खतरा बना रहता है। परिजनों का दावा है कि इससे पहले भी इसी ट्रांसफार्मर की वजह से एक अन्य व्यक्ति हादसे का शिकार हो चुका है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा ट्रांसफार्मर को सुरक्षित स्थान पर स्थानांतरित कराने की मांग की है।

Next News :-सदर विधायक ने दिया पीड़ित परिवार को दी आर्थिक सहायता, डीएम व एसपी बोले शासन पीड़ित परिवार के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ है खड़ा

Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page