Hamara Hathras

Latest News


हाथरस 25 अगस्त।
जिलाधिकारी अतुल वत्स ने पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं जिला विद्यालय यान परिवहन सुरक्षा समिति की बैठक कर स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्कूली वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक बच्चों को बैठाने पर कार्रवाई की जाए और मानकों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की जांच कर नियमानुसार सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि स्कूल आने-जाने वाले बच्चों को विद्यालय परिसर के अंदर ही वाहनों से उतारा और बैठाया जाए। उन्होंने विद्यालय प्रबंधकों को अभिभावकों को जागरूक करने तथा ई-रिक्शा से बच्चों को स्कूल भेजने पर रोक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। शासन के निर्देशों का पालन नहीं करने वाले स्कूली वाहनों का पंजीकरण निरस्त करने की कार्रवाई के भी निर्देश दिए गए। बैठक में तालाब चौराहा ओवरब्रिज के दोनों ओर यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए कार्ययोजना तैयार करने, अतिक्रमण हटाने, प्रमुख सड़कों के गड्ढों की मरम्मत कराने तथा नो-एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के निर्देश दिए गए। इसके साथ ही डग्गामार व अपंजीकृत वाहनों और अवैध वाहन स्टैंडों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई करने को कहा गया। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page