
हाथरस 12 मई । हाथरस में यातायात व्यवस्था को बेहतर और सुरक्षित बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस हाथरस में ई-रिक्शा सत्यापन अभियान शुरू किया है। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देशन में चल रहे इस अभियान के तहत ई-रिक्शाओं पर चालक का नाम, मोबाइल नंबर, वाहन नंबर और रूट नंबर अंकित किए जा रहे हैं। यातायात प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि इससे यात्रियों का छूटा सामान आसानी से वापस दिलाया जा सकेगा और अव्यवस्थित रूप से चल रहे ई-रिक्शाओं पर नियंत्रण होगा। तालाब चौराहे पर विशेष चेकिंग अभियान के दौरान करीब 50 ई-रिक्शाओं का सत्यापन किया गया। इस पहल से जाम की समस्या कम होने और शहर की यातायात व्यवस्था अधिक सुचारु बनने की उम्मीद है।
Next News :-सहपऊ : 19 वर्षीय युवती जेवर और डेढ़ लाख रुपये लेकर युवक के साथ फरार, तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज
For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101























