Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अगस्त। सरस्वती महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई एवं खेल समिति के संयुक्त तत्वावधान में खेल दिवस 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं से ‘खेलो इंडिया’ विषय पर संवाद किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का मेरा युवा भारत पोर्टल पर पंजीकरण कराया गया। साथ ही विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग 2027 के जिला स्तरीय कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित ऑनलाइन क्विज में भी छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महाविद्यालय में खेल दिवस के अवसर पर टेबल टेनिस, बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए उन्हें खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राज कुमार ने कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी, जबकि माय भारत की डोली अग्रवाल ने विद्यार्थियों को माय भारत की विभिन्न गतिविधियों एवं अवसरों से अवगत कराया। प्रतियोगिताओं के परिणामों में टेबल टेनिस महिला वर्ग में निधि-वंदना की जोड़ी ने प्रथम तथा अल्का-शिवानी की जोड़ी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। शतरंज प्रतियोगिता में दीक्षा प्रथम एवं कशिश द्वितीय रहीं। वहीं पुरुष वर्ग के टेबल टेनिस में विष्णु-सुमित की जोड़ी प्रथम तथा गौरव-रोहित की जोड़ी द्वितीय स्थान पर रही। कार्यक्रम में डॉ. अतीत श्रीवास्तव, डॉ. राकेश बाबू, डॉ. स्वतेन्द्र सिंह, डॉ. देव प्रकाश, एनसीसी अधिकारी गोपेश सिंह, आलोक कुमार, डॉ. गायत्री कुमारी सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण उपस्थित रहे। माय भारत हाथरस की ओर से डोली अग्रवाल एवं अम्बे रावत ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page