Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 27 अगस्त। यूजीसी कानून और आरक्षण नीति को लेकर सवर्ण समाज एवं भारतीय परशुराम सेना के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को हाथरस के घंटाघर पर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। करीब 11 बजे हुए प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अधिकारियों को सौंपा गया। ज्ञापन में प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी कानून को लेकर सवर्ण समाज में चिंता और भय का माहौल होने का दावा करते हुए इसे वापस लेने की मांग की। साथ ही आरक्षण नीति पर भी अपनी आपत्ति जताई। उनका कहना था कि आरक्षण का लाभ वास्तविक रूप से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए, चाहे वे किसी भी जाति से संबंधित हों।

प्रदर्शनकारियों ने एससी-एसटी अधिनियम के कथित दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए सरकार से इस दिशा में प्रभावी कदम उठाने की मांग की। उन्होंने कहा कि झूठे मामलों में फंसाए जाने के कारण कई परिवार आर्थिक और मानसिक संकट का सामना करते हैं। सवर्ण समाज ने राष्ट्रपति से हस्तक्षेप कर उन्हें भय एवं चिंता से मुक्त कराने तथा उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील की। इस दौरान भारतीय परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजू कौशिक, जिलाध्यक्ष विकास शर्मा, संरक्षक शरद उपाध्याय नंदा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्र मोहन पाराशर, डॉ. मोहन शर्मा, डॉ. अनिल शर्मा, राष्ट्रवादी प्रताप सेना के नितिन ठाकुर, व्यापार प्रकोष्ठ के पुनीत वार्ष्णेय, आशीष उपाध्याय, अतुल शर्मा, दीपू ठाकुर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page