Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 16 जून। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. विजय सिंह ने बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के तहत जनपद हाथरस को 14 महिला एवं 14 पुरुष लाभार्थियों सहित कुल 28 इकाइयों का लक्ष्य आवंटित किया गया है। योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को प्रदेश के बाहर से स्वदेशी नस्ल की दो गायों की एक इकाई स्थापित करनी होगी। इसमें गिर, साहीवाल, हरियाणा एवं थारपारकर नस्ल की गायें शामिल हैं। क्रय की जाने वाली गाय प्रथम अथवा द्वितीय ब्यांत की होनी चाहिए। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने बताया कि एक इकाई की कुल लागत लगभग 2 लाख रुपये निर्धारित की गई है। इकाई स्थापना के उपरांत बाह्य प्रदेश से स्वदेशी नस्ल की गायों की खरीद, परिवहन, तीन वर्षों के लिए पशु बीमा, चारा काटने की मशीन तथा गायों के रख-रखाव हेतु शेड निर्माण पर हुए कुल व्यय का 40 प्रतिशत अथवा अधिकतम 80 हजार रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि पूर्व में संचालित कामधेनु, मिनी कामधेनु, माइक्रो कामधेनु योजनाओं अथवा नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत संचालित नन्दिनी कृषक समृद्धि योजना या मुख्यमंत्री स्वदेशी गौ-संवर्धन योजना के लाभार्थी इस योजना का लाभ प्राप्त करने के पात्र नहीं होंगे। योजना के लिए आवेदन नन्द बाबा दुग्ध मिशन पोर्टल पर ऑनलाइन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 11 जून 2026 से प्रारंभ हो चुकी है तथा आवेदन की अंतिम तिथि 10 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, उप दुग्धशाला विकास अधिकारी अथवा मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

Next News :-हाथरस में तुलसी साहिब आश्रम के 183वें वार्षिकोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा, श्रद्धा और भक्ति से सराबोर हुआ शहर

For Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page