Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 29 अगस्त। भाजपा ब्रज क्षेत्र की टीम की आज घोषणा हो सकती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हाथरस से पूर्व ज़िलाध्यक्ष को इस टीम में जगह मिल सकती है। वरिष्ठता तथा अन्य कारणों की वजह से जिला टीम में जगह न बना पाने नेता अब ब्रज क्षेत्र की टीम का हिस्सा बनने की दावेदारी में जुटे हुए थे । बतादें लगभग एक महीने पहले बरेली, मीरगंज के रहने वाले पूरन लाल लोधी को ब्रज क्षेत्र की कमान सौंपी गई थी । ब्रज क्षेत्र का केंद्र आगरा है। जयपुर हाउस में इसका कार्यालय है।

ब्रज क्षेत्र में आते हैं 12 जिले 

भाजपा के संगठनात्मक ढांचे के अनुसार ‘ब्रज क्षेत्र’ में कुल 12 जिले आते हैं। इसमें आगरा , मथुरा, फिरोजाबाद, अलीगढ़, हाथरस, मैनपुरी, एटा, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आंवला हैं। कृष्ण जन्म भूमि पर अधिकारों की लड़ाई के बहाने पार्टी जहां धार्मिक राष्ट्रवाद का आधार मजबूत कर रही है, वहीं मिशन-2027 एवं 2029 की पटकथा भी मथुरा से लिखी जा रही।

भाजपा ब्रज क्षेत्र का सरकार और संगठन दोनों में खासा प्रभाव 

आरएसएस मथुरा को हिन्दू चेतना का नया केंद्र बनाने में जुटा है। भाजपा ने भी ब्रज क्षेत्र को सबसे ज्यादा महत्व देते हुए योगी मंत्रिमंडल में 12 मंत्री बनाया, जिसमें सुरेश खन्ना, बेबीरानी मौर्य, लक्ष्मीनारायण चौधरी, योगेंद्र उपाध्याय, धर्मपाल सिंह, जयवीर सिंह समेत 6 कैबिनेट जबकि संदीप सिंह, जेपीएस राठौर, अरुण कुमार सक्सेना, धर्मवीर प्रजापति समेत चार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और संजय गंगवार और कैलाश लोधी के रूप में दो राज्यमंत्री हैं।हाल ही में गठित प्रदेश कार्यकारिणी में भी अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक प्रतिनिधित्व ब्रज क्षेत्र को देते हुए राम प्रताप सिंह, राजेश चौधरी के रूप में दो प्रदेश महामंत्री तथा बृज बहादुर, राजेश यादव, दुर्गविजय शाक्य एवं आलोक गुप्ता उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। प्रदेश मंत्री के रूप में विजय शिवहरे, सुहासिनी जायसवाल एवं यतेंद्र शर्मा समेत ब्रज से कुल नौ लोगों को संगठन में अहम पद दिए गए। वहीँ यतेंद्र शर्मा प्रदेश मंत्री के अलावा प्रदेश के मीडिया प्रभारी भी हैं।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page