Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 31 जुलाई। सासनी क्षेत्र के गांव बरसै में आज एक जर्जर दीवार अचानक भरभराकर गिर गई, जिसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर महिला को बाहर निकाला और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। जानकारी के अनुसार गांव बरसै निवासी गुड्डी देवी, पत्नी भगवान सिंह, अपने घर के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान पास में स्थित एक पुरानी और जर्जर दीवार अचानक ढह गई। दीवार का मलबा महिला के ऊपर गिरने से वह उसके नीचे दब गई और घायल हो गई। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने तत्काल मलबा हटाकर गुड्डी देवी को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंचे और घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने महिला का उपचार शुरू कर दिया है। चिकित्सकों के अनुसार घायल की हालत पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page