सादाबाद 23 जुलाई। तसींगा गांव में बच्चों और युवाओं के लिए बनाए गए खेल मैदान को कूड़ाघर में बदलने पर ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों ने प्रधानपति के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए प्रशासनिक अधिकारियों से मैदान से तत्काल गंदगी हटवाने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों का आरोप है कि यह खेल मैदान लंबे संघर्ष के बाद बच्चों और युवाओं के लिए तैयार किया गया था। उनका कहना है कि अब इसका उपयोग खेल गतिविधियों के बजाय अन्य कार्यों के लिए हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, मैदान में दावतों के लिए पंडाल लगाए जाते हैं और अन्य कार्यक्रम भी आयोजित होते हैं। अब तो गांव का कूड़ा-कचरा और गंदगी भी यहीं डाली जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि यह खेल मैदान गांव के बच्चों और युवाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। कई युवा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी के लिए इसका उपयोग करते हैं। मैदान में गंदगी होने से उनकी तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मैदान की सफाई नहीं कराई गई और गंदगी डलवाने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से प्रधान की कार्यशैली की जांच करने, खेल मैदान से कूड़ा-कचरा हटवाने और भविष्य में मैदान में किसी भी प्रकार की गंदगी न डलने की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। उनका कहना है कि खेल मैदान को बच्चों और युवाओं के लिए सुरक्षित रखा जाना चाहिए। इस संबंध में ग्राम प्रधान सुनीता देवी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर निकट गांव की पोखर से निकाली गई मिट्टी को सूखने के लिए मैदान में डाला गया था। उन्होंने कचरा या गंदगी होने की बात से इनकार करते हुए कहा कि मिट्टी सूखने के बाद एक-दो दिन में हटा दी जाएगी। खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक इस मामले की जानकारी नहीं थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि वे मामले की जांच कराएंगे। यदि खेल मैदान में गंदगी पाई जाती है, तो उसे तत्काल हटवाने के निर्देश दिए जाएंगे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी, मुरसान गेट हाथरस
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड गेट हाथरस
September 7, 2026
Related Posts
Recent Posts
सोमवार दर्शन (07/09/26) श्री गोपेश्वर महादेव, बागला
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ बौहरे वाली देवी,
September 7, 2026
सोमवार (07/09/26) दर्शन माँ चामुंडा देवी, चावड
September 7, 2026
मौत के बाद भी नहीं मिल रही
September 7, 2026
आठ लाख का दहेज देने के बाद
September 7, 2026
शादी में 10 लाख खर्च के बाद
September 7, 2026
बेटे-बहू पर माता-पिता से मारपीट का आरोप,
September 7, 2026
Weather
Hathras
12:54 am,
Sep 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap











