
लखनऊ 19 सितम्बर। प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने प्रदेश के छह क्षेत्रों—पश्चिम, ब्रज, कानपुर, अवध, काशी और गोरखपुर—में कुल 98 जिला एवं महानगर प्रभारियों की नियुक्ति की है। हाथरस जिले का प्रभारी अनिल चौधरी को बनाया गया है। नई सूची में क्षेत्रवार जिला और महानगर स्तर पर नेताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पश्चिम क्षेत्र में 19 प्रभारियों की घोषणा की गई है। रामपुर की जिम्मेदारी मोहित बेनीवाल, मुरादाबाद महानगर की प्रमेंद्र जांगड़ा, मुरादाबाद जिले की विकास अग्रवाल, शामली की चौधरी राजा वर्मा, अमरोहा की सत्येंद्र सिसोदिया, बिजनौर की सत्यपाल सैनी, सहारनपुर महानगर की अजय शर्मा और सहारनपुर जिले की हंसराज जाटव ‘पप्पू’ को दी गई है। इसके अलावा मुजफ्फरनगर में हरिओम शर्मा, मेरठ महानगर में अशोक मोंगा, मेरठ जिले में भरत भूषण गुप्ता, गाजियाबाद महानगर में अशोक कटारिया, गाजियाबाद जिले में संजीव गोयल सिक्का, हापुड़ में बसंत त्यागी, नोएडा महानगर में डीके शर्मा, गौतमबुद्धनगर में कांता कर्दम, बागपत में वीपी सिंह, संभल में डॉ. चंद्रमोहन सिंह और बुलंदशहर में सुरेश राणा को प्रभारी बनाया गया है।
ब्रज क्षेत्र में 19 नेताओं को जिम्मेदारी मिली है। आगरा महानगर में बृज बहादुर, आगरा जिले में घनश्याम लोधी, मथुरा महानगर में पवन शर्मा, मथुरा जिले में प्रमोद गुप्ता, फिरोजाबाद महानगर में विवेक सारस्वत, फिरोजाबाद जिले में गिरिराज कुशवाहा, अलीगढ़ जिले में गौरव आर्य और अलीगढ़ महानगर में राकेश शंखवार को प्रभारी बनाया गया है। हाथरस की जिम्मेदारी अनिल चौधरी को, मैनपुरी की श्याम भदौरिया को, कासगंज की कन्हैयालाल गुप्ता को, बरेली महानगर की रजनीकांत माहेश्वरी को, बरेली जिले की दिनेश शर्मा को, आंवला की डीपी भारती को, शाहजहांपुर जिले की संजीव प्रताप सिंह को, शाहजहांपुर महानगर की दुर्विजय शाक्य को, पीलीभीत की हर्षवर्धन आर्य को, बदायूं की राकेश मिश्रा को और एटा की जिम्मेदारी नागेंद्र सिकरवार को दी गई है।
कानपुर क्षेत्र में 17 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। कानपुर महानगर उत्तर में अनिल यादव, कानपुर महानगर दक्षिण में प्रांशुदत्त द्विवेदी, कानपुर ग्रामीण में आनंद सिंह, कानपुर देहात में शिवमहेश दुबे, इटावा में देवेश कोरी, कन्नौज में रूपेश गुप्ता, फर्रुखाबाद में नरेंद्र राजपूत, फतेहपुर में राहुल अग्निहोत्री और औरैया में दिनेश वाजपेयी को जिम्मेदारी मिली है। वहीं झांसी महानगर में रंजना उपाध्याय, झांसी जिले में मानवेंद्र सिंह, बांदा में संतविलास शिवहरे, महोबा में इंद्रपाल पटेल, चित्रकूट में संजीव शृंगऋषि, हमीरपुर में प्रदीप सरावगी, जालौन में भुवन प्रकाश गुप्ता और ललितपुर में अशोक राजपूत को प्रभारी बनाया गया है।
अवध क्षेत्र में 15 नेताओं को जिला एवं महानगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लखनऊ महानगर में त्रयम्बक त्रिपाठी, लखनऊ जिले में सौरभ मिश्रा, रायबरेली में डॉ. नीरज सिंह, सीतापुर में नीरज सिंह, लखीमपुर में विजय बहादुर पाठक, हरदोई में कमलेश मिश्रा, अंबेडकरनगर में अवधेश श्रीवास्तव और बाराबंकी में नीरज वर्मा को प्रभारी बनाया गया है। बलरामपुर में रामकिशोर मौर्य, बहराइच में अर्चना मिश्रा, गोंडा में राहुल राज रस्तोगी, श्रावस्ती में त्रयम्बक तिवारी, अयोध्या जिले में अनूप गुप्ता, अयोध्या महानगर में शिवभूषण सिंह और उन्नाव में संतोष सिंह को जिम्मेदारी दी गई है।
काशी क्षेत्र में 16 प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। वाराणसी महानगर और वाराणसी जिले की जिम्मेदारी अरुण पाठक को दी गई है। गाजीपुर में अजीत चौबे, प्रतापगढ़ में अवधेश गुप्ता, भदोही में समीर सिंह, जौनपुर में शंकर गिरि, मछलीशहर में दिनेश मौर्य, सुल्तानपुर में बृजभूषण सिंह और अमेठी में सुनील सिंह को प्रभारी बनाया गया है। प्रयागराज महानगर में राकेश त्रिवेदी, प्रयागराज यमुनापार में अनिल सिंह, प्रयागराज गंगापार में अशोक मिश्रा, चंदौली में मीना चौबे, कौशांबी में अमरनाथ यादव, मिर्जापुर में भानु प्रताप सिंह और सोनभद्र में कौशलेंद्र पटेल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
गोरखपुर क्षेत्र में 12 प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं। गोरखपुर महानगर में महेश शुक्ला, गोरखपुर जिले में अजय सिंह गौतम, संतकबीर नगर में जयप्रकाश साहू, बस्ती में सत्येंद्र सिन्हा, सिद्धार्थनगर में प्रवीण गुप्ता, महाराजगंज में नरेंद्र मणि त्रिपाठी, देवरिया में देवेंद्र यादव, कुशीनगर में कामेश्वर सिंह, आजमगढ़ में धर्मेंद्र सिंह, लालगंज में दुर्विजय राय, मऊ में सहजानंद राय और बलिया में प्रेमचंद मिश्रा को प्रभारी बनाया गया है। भाजपा की ओर से जारी इस संगठनात्मक सूची में प्रदेश के अलग-अलग जिलों और महानगरों में नेताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इन नियुक्तियों के जरिए जिला स्तर पर संगठनात्मक जिम्मेदारियों का नया बंटवारा किया गया है।








