सादाबाद 22 जून। सहपऊ-सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव मानिकपुर के पास एक 18 टायरा ट्रक असंतुलित होकर पलट गया। यह घटना रेलवे लाइन क्रॉसिंग के लिए निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर चढ़ने से ठीक पहले हुई। हादसे में ट्रक चालक और परिचालक सुरक्षित बच गए। ट्रक में जलेसर रोड रेलवे स्टेशन पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज के लिए पांच लंबे गार्डर लदे हुए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह ट्रक आगरा से इन गार्डरों को लेकर जलेसर की ओर जा रहा था। मानिकपुर के पास ओवरब्रिज पर चढ़ने से पहले अचानक संतुलन बिगड़ने से ट्रक सड़क किनारे पलट गया। इस दुर्घटना के कारण कुछ समय के लिए यातायात बाधित रहा और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलने पर संबंधित अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों में रामकुमार गुप्ता, कपिल वाष्र्णेय, हरीश सेठ, अनिल कुमार और अभिषेक शामिल थे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सीएम योगी का हाथरस दाैरा रद्द, लखनऊ
June 22, 2026
ट्रैफिक सिपाही का मोबाइल छीनकर भागे युवक,
June 22, 2026
प्लाट पर निर्माण कार्य को लेकर विवाद,
June 22, 2026
कूलर में उतरे करंट की चपेट में
June 22, 2026
सिकन्दराराऊ : प्लॉट पर मिट्टी डालने के
June 22, 2026
सासनी : भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
June 22, 2026
बिहार में कथित फर्जी एनकाउंटर मामले की
June 22, 2026
Weather
Hathras
10:51 pm,
Jun 22, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap

























