हाथरस 30 जून । अलीगढ़-आगरा रोड पर नगला भुस के निकट बुधवार को एक टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो में सवार तीन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई। जानकारी के अनुसार, टेंपो में सवार लोग अलीगढ़-आगरा रोड से गुजर रहे थे। नगला भुस के पास अचानक टेंपो चालक का वाहन से नियंत्रण हट गया, जिससे टेंपो सड़क पर पलट गया। हादसे में पूरन पुत्र मेहनलाल निवासी तोछीगढ़, थाना इगलास (जनपद अलीगढ़), चंद्रपाल पुत्र सुखरा निवासी अहियापुर कला, थाना सदर कोतवाली तथा मनीष पुत्र राकेश निवासी चंदपा घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल टेंपो में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने तीनों घायलों का उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की हालत फिलहाल स्थिर है।
Next News :-घर में पंखा ठीक करते समय करंट लगने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
Advertisement Contact Us:- Basant Bagh, Water Works Colony, Hathras, Uttar Pradesh 204101











